रुद्रपुर, अक्टूबर 10 -- Rudrapur News: खटीमा। धर्मांतरण के आरोपी की जमानत निरस्त कराने के लिए खटीमा पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया है। एसएसआई केसी आर्या ने बताया कि धर्मांतरण के आरोप में दान सिंह राणा के विरुद्ध मई में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था। हाल ही में उसे अंतरिम जमानत प्राप्त हुई थी। जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी की गतिविधियों के संबंध में पुलिस को शिकायतें प्राप्त हुई हैं। प्रकरण में उपलब्ध तथ्यों और प्राप्त शिकायतों के दृष्टिगत आरोपी की जमानत निरस्त किए जाने के लिए न्यायालय के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया है। न्यायालय द्वारा जमानत निरस्त किए जाने की स्थिति में आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

ह...