रुद्रपुर, अगस्त 9 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को वाल्मीकि समाज और नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का आक्रोश फूट पड़ा। देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने कोतवाली पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। कोतवाली परिसर में भीड़ बढ़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल और महिला कांस्टेबलों को तैनात करना पड़ा। शुक्रवार रात कार से स्कूटी में टक्कर मारने और लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप है। घटना में दो युवक घायल हुए थे। एक घायल को राममूर्ति मेडिकल कॉलेज, बरेली और दूसरे को रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर पर पुलिस ने भाजपा नेता पारस चुघ, उनके भाई सन्नी चुघ और 10-12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। घटना स...