रुद्रपुर, नवम्बर 29 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। आरटीओ कार्यालय के बाहर निजी वाहनों को ही अवैध कार्यालय बनाकर वाहन संबंधी दस्तावेज तैयार कराने के नाम पर वाहन स्वामियों से सरकारी शुल्क से अधिक रकम वसूलने वाले दो आरोपियों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। एसटीएफ कुमाऊं यूनिट और पंतनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने जिला सैनिक विश्राम गृह के गेट के पास दोनों वाहनों में दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा। तलाशी में 75 वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी), सात ड्राइविंग लाइसेंस, 19 फॉर्म-30 समेत बड़ी संख्या में महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं। आरोपी लैपटॉप और प्रिंटर की मदद से वाहनों में बैठकर ही पूरा काम संचालित कर रहे थे। एसटीएफ के मुताबिक, लंबे समय से सरकारी व्यवस्था की आड़ में अवैध वसूली और धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ इनपुट जुट...