Rudrapur News: आम के बाग में जलभराव से ग्रामीण परेशान, एसडीएम को दिया ज्ञापन
रुद्रपुर, अक्टूबर 12 -- Rudrapur News: खटीमा। वार्ड दो उमरूखुर्द-कंजाबाग में सैनिक कॉलोनी से आगे स्थित आम के बाग में बरसाती पानी की निकासी नहीं होने से स्थानीय लोग परेशान हैं। सोमवार को लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की। उपजिलाधिकारी तुषार सैनी को दिए ज्ञापन में महिलाओं ने बताया कि जलभराव के कारण आसपास के घरों में पानी घुस गया है। इससे धान की फसल भी बर्बाद हो गई है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, आम के बाग में पानी की निकासी के लिए उचित नाला नहीं बना है। पहले निकासी के लिए बनी पुलिया को आसपास रहने वाले कुछ लोगों ने बंद कर दिया है। इससे पानी की निकासी बाधित हो गई और बाग में तालाब जैसी स्थिति बन गई है। पानी घरों की ओर बहने से मकानों को नुकसान पहुंचने का खतरा बना हुआ है। वहीं, जलभराव से जहरीले सांपों और अन्य कीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.