Rudrapur News: आमजन की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री
रुद्रपुर, अक्टूबर 25 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार सुबह अपने निजी आवास नगला तराई और हेलीपैड लोहियाहेड में जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शिता के साथ त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समय से निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है। इसमें प्रशासन की जवाबदेही और संतोषजनक समाधान सबसे महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र के विकास कार्यों और आवश्यकताओं पर भी चर्चा की। यह भी पढ़ें- Kashipur News: सीएम धामी पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.