रुद्रपुर, अगस्त 1 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। नगर कांग्रेस कमेटी ने वर्ष 2024 में आई भीषण आपदा से प्रभावित व्यापारियों को अब तक मुआवजा न मिलने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने जल्द मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर शनिवार को तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि आठ जुलाई 2024 को खटीमा क्षेत्र में आई भीषण आपदा से नगर के कई व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ था। उस समय प्रशासन ने प्रभावित व्यापारियों के नुकसान का आकलन कर जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कई पात्र व्यापारियों को राहत राशि नहीं मिल सकी है। नगर कांग्रेस कमेटी ने सरकार से सभी आपदा प्रभावित व्यापारियों को तत्काल मुआवजा देने की मांग की। साथ ही जिन मामलों में दस्तावेज लंबित हैं, उनका शीघ्र सत्यापन कर निस्तारण करने और मुआवजा वितरण की प्रक्रिया जल्द पूर...