Rudrapur News: आनंदपुर की दो छात्राओं ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
रुद्रपुर, अक्टूबर 15 -- Rudrapur News: शांतिपुरी। ग्राम सभा आनंदपुर की होनहार छात्राओं अनुष्का गुप्ता और प्रिया चौबे ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर उत्तराखंड कांग्रेस के महामंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय ने दोनों छात्राओं के घर पहुंचकर उन्हें गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि दोनों छात्राओं ने अपने परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अनुष्का गुप्ता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. विजय नाथ प्रसाद गुप्ता की पौत्री तथा स्व. भूपेश गुप्ता और आरती गुप्ता की पुत्री हैं। वहीं, प्रिया चौबे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. सदानंद चौबे की पौत्री और ओम प्रकाश चौबे की पुत्री हैं। प्रिया ने वर्ष 2025 में हिमालयन प्रोग्रेसिव स्कूल से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.