रुद्रपुर, जुलाई 6 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। विधायक तिलकराज बेहड़ ने बताया कि आठ जुलाई को सुबह 10 बजे चीनी मिल गेट के समीप खाली पड़ी भूमि पर प्रस्तावित अत्याधुनिक कम्युनिटी हॉल का भूमि पूजन किया जाएगा। उन्होंने इसे किच्छा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडल, जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। सोमवार को विधायक बेहड़ ने प्रस्तावित कम्युनिटी हॉल के निर्माण स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य पूरी पारदर्शिता, निर्धारित मानकों और उच्च गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझ...