Rudrapur News: आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन में रुद्रपुर के भूपेंद्र ने हासिल किया चौथा स्थान
रुद्रपुर, अक्टूबर 29 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की दुर्गम व्यास घाटी में आयोजित आदि कैलास परिक्रमा रन-2.0 (अल्ट्रा मैराथन) में रुद्रपुर के पूर्व नौसैनिक भूपेंद्र सिंह राठौड़ ने 70 किलोमीटर दौड़ के 40 वर्ष आयु वर्ग में चौथा स्थान हासिल किया। 24 से 26 अक्तूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में 15,200 से 17,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर कम ऑक्सीजन, कड़ाके की ठंड और पथरीले रास्तों के बीच देश के 26 राज्यों से 1,100 से अधिक धावकों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में रुद्रपुर क्षेत्र के 19 धावकों ने भी हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में भूपेंद्र सिंह राठौड़ ने ज्योलिंगकोंग से शुरू हुई 70 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण दौड़ में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। वहीं, जिला सैनिक लीग के 70 वर्षीय अध्यक्ष त्रिलोक सिंह नेगी ने 42 किलोमीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.