Rudrapur News: आज से सुधर सकती है बिजली आपूर्ति, एमडी ने दिया भरोसा: डॉ. गणेश उपाध्याय
रुद्रपुर, अगस्त 2 -- Rudrapur News: पंतनगर। शांतिपुरी और जवाहर नगर क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती के बीच भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय ने ऊर्जा निगम के वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता कर समस्या उठाई। उन्होंने बताया कि यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने झारखंड से बिजली आपूर्ति बाधित होने और भारी बारिश से दो परियोजनाओं में गाद भरने के कारण उत्पादन प्रभावित होने की जानकारी दी। एमडी ने बताया कि दिल्ली से एक माह के लिए 250 मेगावाट बिजली खरीदने की प्रक्रिया चल रही है और सोमवार से आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.