रुद्रपुर, अक्टूबर 10 -- Rudrapur News: दिनेशपुर, संवाददाता। शुक्रवार को क्षेत्र में आए आंधी-तूफान और बारिश से फसलों को हुए नुकसान का आकलन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिलाधिकारी के आदेशानुसार राजस्व विभाग की टीमें प्रभावित गांवों में पहुंचकर खेतों का निरीक्षण कर रही हैं। सर्वे के आधार पर नुकसान का प्रतिशत निर्धारित कर पात्र किसानों को नियमानुसार मुआवजा देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। शनिवार को दिनेशपुर क्षेत्र के विजयनगर, श्रीरामपुर और जयनगर ग्रामसभाओं के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण इलाकों में धान की फसल का निरीक्षण किया गया। रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के लेखपाल प्रकाश रावत अपनी टीम के साथ खेतों में पहुंचे और आंधी-तूफान से प्रभावित फसलों की स्थिति का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: ओलावृष्टि से नुकसान का ...