रुद्रपुर, अक्टूबर 26 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। थाना पुलभट्टा क्षेत्र के ग्राम सिरौली कला में अवैध रूप से पशु वध करने वाले 10 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग छह कुंतल अवैध मांस बरामद हुआ है। एसओ पुलभट्टा उमेश कुमार ने बताया कि ग्राम सिरौली कला में अवैध रूप से पशु काटने की शिकायतों पर एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर और सीओ सितारगंज ने थाना पुलभट्टा की दो टीमों का गठन किया गया था। सोमवार की तड़के दोनों टीमों ने ग्राम सिरौली कला के अंतर्गत अलग-अलग स्थान से 10 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। चार पशुओं को मुक्त भी कराया गया। एसओ के अनुसार नईम उर्फ मुन्ना पुत्र बाबू निवासी वार्ड नम्बर 02 सिरौलीकला, मुजिम पुत्र सईद अहमद निवासी मोहल्ला शेखुपुरा, बहेड़ी, रशीद पुत्र छोटे निवासी वार्ड नम...