रुद्रपुर, अक्टूबर 27 -- Rudrapur News: खटीमा। पुलिस ने सुनपहर मेहरबान नगर क्षेत्र में नदी से अवैध रूप से रेत निकालकर ला रहे तीन डंपरों को पकड़ लिया। क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम सुनपहर मेहरबान नगर के पास छापा मारा। इस दौरान नदी से अवैध रेत का परिवहन कर रहे तीन डंपरों को मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। पुलिस ने तीनों डंपरों को कब्जे में लेकर चौकी पहुंचा दिया है। वाहन मालिकों और चालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में सत्रह मील चौकी प्रभारी किशोर पंत, कांस्टेबल मनोज देवलाल, जगदीश आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...