Rudrapur News: अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की नई शाखा का शुभारंभ
रुद्रपुर, जुलाई 2 -- Rudrapur News: दिनेशपुर। कालीनगर रोड स्थित अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की 66वीं शाखा का बुधवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी तिवारी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। महाप्रबंधक बीएस मेहता ने बताया कि बैंक उत्तर भारत का सबसे बड़ा नगर सहकारी बैंक है। पहले ही दिन करीब 150 नए खाते खोले गए और एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा हुई। इस दौरान बैंक के संचालक एसआर आर्य, शाखा प्रबंधक अमित मिश्रा, विनय कुमार टंडन, आभा वर्मा, भारती भट्ट, संजय सिंह बिष्ट, पवन जोशी, सुरेश जोशी, गणेश सुयाल, मुकेश तिवारी, दिनेश चंद्र पांडेय, हिमांशु मेहरा, गंगा बिष्ट, सुरेश सक्सेना, चारुचंद्र तिवारी सहित बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.