रुद्रपुर, अगस्त 9 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। लायंस क्लब खटीमा सेवा की ओर से कृतय फार्म में शनिवार रात हरियाली तीज उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सावन की फुहार, तीज के गीत, झूले और महिलाओं के आकर्षक परिधानों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। अर्पिता गुप्ता ने 'तीज क्वीन' का खिताब अपने नाम किया। मंजू आर्या को 'बेस्ट ड्रेस अप', कल्पना चंद को 'बेस्ट रैम्प वॉक' और पुष्पा धपोला को 'स्टाइल आइकॉन' के खिताब से नवाजा गया। वहीं, गीता कापड़ी को 'चार्मिंग फेस' और पूनम कश्यप को 'सावन सुर कोकिला' का पुरस्कार दिया गया। तीज उत्सव में सावन की मस्ती और तीज की उमंग देखने को मिली। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: मोनिका पाल बनी तीज क्वीन प्रतिभागियों ने रैम्प वॉक, पारंपरिक परिधान और प्रतिभा प्रदर्शन के माध्यम से अपने आत्मविश्वास और हुनर का प्रदर्शन किया। प्...