Rudrapur News: अमाऊं में बनेगीं चार नई सड़कें, पालिका ने दी स्वीकृत
रुद्रपुर, अक्टूबर 27 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। क्षेत्रवासियों की मांग पर नगर पालिका ने अमाऊं में चार सड़कों के निर्माण को स्वीकृति दे दी है। मंगलवार को अमाऊं के लोग नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी से मिलने पालिका कार्यालय पहुंचे थे। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि बहुत जल्द सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। पालिकाध्यक्ष जोशी ने बताया कि स्वीकृत सड़कों में पहली सड़क सूरज यादव के घर से विजय शंकर अवस्थी के घर तक, दूसरी सड़क राजेंद्र महर के घर से शोभित सक्सेना के घर तक, तीसरी सड़क हेमंत भट्ट के घर से जीवन सिंह के घर तक तथा चौथी सड़क राम यादव के घर से भुवन सिंह के घर तक बनाई जाएगी। जोशी ने कहा कि नगर पालिका द्वारा नगर क्षेत्र में सड़क निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। विकास कार्यों में गुणवत्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.