रुद्रपुर, अगस्त 12 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल अभिषेक वाल्मीकि का हाल जानने बुधवार को बरेली के भोजीपुरा स्थित श्री राममूर्ति अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से मुलाकात कर अभिषेक के स्वास्थ्य और उपचार के बारे में जानकारी ली। ठुकराल ने अभिषेक के परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने ईश्वर से अभिषेक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। बीते दिनों काशीपुर रोड फ्लाईओवर के पास कार और स्कूटी की टक्कर में अभिषेक वाल्मीकि समेत दो युवक घायल हो गए थे। हादसे में अभिषेक को गंभीर चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए भोजीपुरा स्थित श्री राममूर्ति अस्पताल रेफर किया गया था। अभिषेक की हालत गंभीर ...