रुद्रपुर, अक्टूबर 29 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर स्थित बार चैंबर्स में पिछले एक सप्ताह से चुनाव में देरी के विरोध में चल रहा अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया है। जिला बार एसोसिएशन की 18 नवंबर को आमसभा आयोजित की जाएगी। इसमें चुनाव की घोषणा की जाएगी। इसके बाद चुनाव अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। दिसंबर के प्रथम सप्ताह में चुनाव संपन्न कराने का आश्वासन मिलने के बाद धरनारत अधिवक्ताओं ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की। बार चैंबर्स परिसर में आयोजित सभा के दौरान अधिवक्ताओं ने वर्तमान कार्यकारिणी पर चुनाव प्रक्रिया में देरी करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का कार्यकाल 30 अगस्त को समाप्त हो चुका है, इसके बावजूद नई कार्यकारिणी के चुनाव और गठन की प्रक्रिया शुरू नहीं की...