रुद्रपुर, जुलाई 10 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। ब्लॉक सभागार में सेवा, सुशासन एवं समर्पण-जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आम लोगों की 58 शिकायतों के निस्तारण के साथ दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण भी वितरित किए गए।

विभिन्न विभागों की जानकारी शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में जो भी शिकायत आ रही है उनका मौके पर ही निस्तारण किया जाए। वहीं उद्योग, मत्स्य, कृषि, श्रम, उद्यान, महिला एवं बाल विकास, खाद्य विभाग, गन्ना विकास आदि विभागों ने स्टाल लगाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।

महिलाओं और दिव्यांगजनों की सहायता शिविर में महिला एवं बाल विका...