रुद्रपुर, अक्टूबर 29 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने अनुसार 70 वर्षीय भगीरथ पुत्र बिहारीलाल निवासी रजा कॉलोनी खमरिया रोड लालपुर बुधवार शाम लालपुर बाजार में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए थे। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जबकि आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। बुधवार रात्रि उपचार के दौरान भगीरथ की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...