Rudrapur News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सिक्योरिटी गार्ड की हुई मौत
रुद्रपुर, नवम्बर 18 -- Rudrapur News: काशीपुर संवाददाता। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के हरीनगर निवासी चंद्र शेखर शर्मा पुत्र हरी चंद्र शर्मा यहां कुंडेश्वरी स्थित सिडकुल की एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। मंगलवार की रात लगभग 9:30 बजे वह ड्यूटी पूरी कर वापस अपने घर जा रहा था। इस दौरान कुंडेश्वरी चौराहे के पास स्थित दवा फैक्ट्री के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। एसएसआई नवीन बुधानी ने बताया कि मामले में अभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.