नई दिल्ली, जुलाई 15 -- Rajasthan Librarian Grade 3 Result 2026 Download Link: राजस्थान में सरकारी लाइब्रेरियन बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बेहद बड़ी अपडेट है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने लाइब्रेरियन ग्रेड 3 भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट और श्रेणीवार कट-ऑफ मार्क्स घोषित कर दिए हैं। लंबे समय से इस भर्ती के अंतिम नतीजों का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों का इंतजार अब पूरी तरह खत्म हो गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के सभी चरणों को सफलतापूर्वक पार किया था, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://rssb.rajasthan.gov.in/results पर जाकर मेरिट लिस्ट में अपना रोल नंबर देख सकते हैं। RSSB Librarian Grade 3 Final Result 2026 Direct Linkकड़े मुकाबले के बाद हुआ अंतिम चयन माध्यमिक शिक्षा विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग के अंतर्गत आयोजित...