नई दिल्ली, जून 25 -- RSOS Result 2026: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल आरएसओएस 10वीं 12वीं का रिजल्ट 2026 कुछ मिनटों में जारी होने वाला है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के माधव सभागार एकलव्य भवन से 11 बजे परिणाम जारी करेंगे। ओपन स्कूल मार्च मई 2026 एग्जाम के परीक्षार्थी rsosadmission.rajasthan.gov.in/rsos पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 83000 से ज्यादा स्टूडेंट्स को इसका इंतजार है। विद्यार्थी अपना एनरोलमेंट नंबर और जन्मतिथि डालकर नतीजे चेक कर सकेंगे। ओपन स्कूल की सबसे बड़ी विशेषता ये है कि यहां छात्रों को फेल घोषित नहीं किया जाता। परिणाम जारी होने पर अभ्यर्थी या तो पूर्ण रूप से पास घोषित होंगे या आंशिक रूप से पास होंगे। यदि कोई छात्र किसी एक या ज्यादा विषयों में निर्धारित अंक प्राप्त नहीं कर पाता है, तो उसे उन विषयों की प...