नई दिल्ली, फरवरी 14 -- RSOS 10th 12th Result OUT : शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने 13 फरवरी को शिक्षा संकुल परिसर स्थित राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल कार्यालय में कक्षा 10 व 12 अक्टूबर-नवंबर 2025 (स्ट्रीम 2 व पूरक परीक्षा) का परिणाम घोषित किया। कक्षा 10 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 50.13% रहा। जबकि कक्षा 12 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 46.28% रहा। दोनों कक्षाओं में महिलाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत पुरुषों की तुलना में बेहतर रहा है। कक्षा-10 में महिलाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 51.89% था (पुरुषों का 47.43%), जबकि कक्षा-12 में महिलाओं का प्रतिशत 47.51% रहा (पुरुषों का 44.77%)।कक्षा-10 के परिणाम: * कुल प्रविष्ट छात्र: इस परीक्षा में कुल 18,101 छात्र (10,953 महिलाएं और 7,148 पुरुष) सम्मिलित हुए। * उत्तीर्ण छात्र: कुल 9,074 छात्र उत्तीर्ण हुए, जिसमें 5,684 महिलाएं और 3,390...