नई दिल्ली, मार्च 24 -- आज सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मध्य पूर्व में तनाव कम होने के संकेतों के बीच निवेशकों की सुरक्षित निवेश (सेफ-हेवन) की मांग कमजोर पड़ी, जिससे दोनों कीमती धातुओं के दाम टूट गए। एमसीएक्स चांदी की कीमतों में गिरावट जारी रही, जो 4.21% या 9,474 रुपये टूटकर 215,693 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि एमसीएक्स सोना भी 1.77% या 2,460 रुपये फिसलकर 136,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले ब्लूमबर्ग के मुताबिक सिंगापुर में सुबह 9:16 बजे हाजिर सोना 1.5% गिरकर 4,340.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी 3.3% फिसलकर 66.81 डॉलर पर आ गई, जबकि प्लैटिनम और पैलेडियम में भी गिरावट आई। इससे पहले एशियाई कारोबार के दौरान कॉमेक्स पर सोना करीब 1.5% गिरकर 4,370 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी 3.3% फिसलकर 67...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.