नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- स्मार्टफोन ब्रैंड itel ने अपने अफॉर्डेबल स्मार्टफोन itel A300C का नया 3GB RAM वेरिएंट भारत में लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक, 8,699 रुपये कीमत वाला यह फोन भारत का सबसे सस्ता 6000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन है। नए वेरिएंट को खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है, जो कम बजट में बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और मजबूत बिल्ड वाला फोन चाहते हैं। itel A300C में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे रोजमर्रा के इस्तेमाल में लंबे समय तक चलने के लिए डिजाइन किया गया है। फोन 18W Fast Charging सपोर्ट करता है, जिससे चार्जिंग के लिए कम समय इंतजार करना पड़ेगा। कंपनी का कहना है कि बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग का कॉम्बिनेशन यूजर्स को वीडियो कॉलिंग, सोशल मीडिया, ऑनलाइन पेमेंट और मनोरंजन जैसे कामों को ज्यादा आसान बना देग...