नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- आईटी दिग्गज इन्फोसिस के शेयरों में शुक्रवार, 24 अप्रैल को भारी गिरावट देखने को मिली। बीएसई पर स्टॉक 6% से अधिक टूटकर Rs.1,158.25 के 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, कंपनी ने मार्च तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए, लेकिन कमजोर भविष्य के संकेत ने निवेशकों का भरोसा हिला दिया।इन्फोसिस पर अमेरिकी बाजार का भी दबाव इंफोसिस का दबाव सिर्फ घरेलू बाजार तक सीमित नहीं रहा। अमेरिकी बाजार में कंपनी का ADR भी करीब 4% गिरकर $12.94 तक आ गया। इससे साफ है कि ग्लोबल निवेशक भी कंपनी की निकट भविष्य की ग्रोथ को लेकर सतर्क हैं।कैसा रहा इन्फोसिस का Q4 रिजल्ट मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 21% बढ़कर Rs.8,501 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में Rs.7,033 करोड़ था। कंपनी का रेवेन्यू 13.4% बढ़कर Rs.46,402 करोड़ हो गया।...