नई दिल्ली, जनवरी 20 -- स्कोडा ऑटो इंडिया (Skoda Auto India) ने 2026 कुशाक फेसलिफ्ट की भव्य लॉन्च इवेंट के दौरान अपनी कॉम्पैक्ट SUV कायलाक (Kylaq) के लिए नए वैरिएंट्स का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने कायलाक (Kylaq) की वैरिएंट लाइन-अप को और मजबूत करते हुए क्लासिक+ (Classic+), सिग्नेचर+ (Signature+) और प्रिस्टीज+ (Prestige+) नाम के तीन नए ट्रिम्स पेश किए हैं। इन नए वैरिएंट्स का मकसद ग्राहकों को ज्यादा फीचर्स और ज्यादा विकल्प देना है। यह भी पढ़ें- DDLJ स्टाइल में नई स्कोडा कुशाक का नया टीजर रिलीज, डिजाइन से उठ गया पर्दासभी नए वैरिएंट्स में MT और AT का विकल्प स्कोडा कायलाक (Skoda Kylaq) के तीनों नए वैरिएंट्स मैनुअल (MT) और ऑटोमैटिक (AT) दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ उपलब्ध होंगे। खास बात यह है कि अब कायलाक (Kylaq) में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ज्यादा किफा...