नई दिल्ली, जुलाई 24 -- 8 मार्च, 2016... भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट के लिए ये काफी अहम तारीख है। दरअसल, इस दिन मारुति ब्रेजा ने पहली बार भारतीय बाजार में एंट्री की थी। अपने 10 सालों के सफर के दौरान इस कॉम्पैक्ट SUV ने 15 लाख यूनिट की सेल्स का सफर तय कर लिया है। खास बात ये है कि ब्रेजा ने इस शानदार उपलब्धि को फेसलिफ्ट मॉडल के लॉन्च होने से पहले हासिल किया। अब कंपनी ने इसे अपडेट भी कर दिया है। ये CY2022 में लॉन्च किए गए सेकंड-जनरेशन मॉडल का पहला बड़ा अपडेट है। अपनी कीमत, फीचर्स और माइलेज के चलित ये ग्राहकों को जमकर पसंद आ रही है। कॉम्पैक्ट SUV की लगातार मज़बूत मांग को देखते हुए Q1 FY2027 में 397,609 यूनिट्स की बिक्री और 24% की सालाना ग्रोथ का मारुति सुजुकी अपनी नई ब्रेजा के साथ इस सेगमेंट की तेजी का फायदा उठाना चाहेगी। मारुति सुजुकी की पहली कॉ...