नई दिल्ली, फरवरी 16 -- Small Cap Stock: स्मॉल-कैप शेयर पावर एंड इंस्ट्रूमेंटेशन (गुजरात) ने लंबी अवधि में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न देकर खुद को बाजार के बड़े वेल्थ क्रिएटर्स में शामिल कर लिया है। करीब छह साल पहले जो शेयर महज Rs.8.40 पर ट्रेड कर रहा था, वह अब बढ़कर Rs.122.30 के आसपास पहुंच गया है। इस दौरान शेयर ने लगभग 1,360% की उछाल दर्ज की है। सालाना प्रदर्शन की बात करें तो CY21 में इस मल्टीबैगर स्टॉक ने 355% और CY24 में 537% का धमाकेदार रिटर्न दिया था। हालांकि CY25 में शेयर पर भारी बिकवाली का दबाव देखने को मिला और यह करीब 62% तक टूट गया, लेकिन लंबी अवधि के निवेशकों के लिए इसका ट्रैक रिकॉर्ड अब भी मजबूत नजर आता है।क्या है डिटेल पिछले साल शेयर ने Rs.417 का नया रिकॉर्ड हाई भी छुआ था, लेकिन मौजूदा स्तर से यह अपने उच्चतम स्तर से करीब 71% नी...