नई दिल्ली, अगस्त 1 -- होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है। इसके तहत 19 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर के दाम में 192 रुपये की कमी की गई है। इस कटौती के बाद भी दिल्ली में 19 किलोग्राम का कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 2738 रुपये पर बिक रहा है। वहीं, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में किसी तरह के बदलाव नहीं हुए हैं। घरेलू रसोई गैस (14.2 किलोग्राम) की कीमत 942 रुपये प्रति सिलेंडर पर बनी हुई है। कहने का मतलब ये है कि घरेलू उपयोग वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब भी महंगी है। हालांकि, आमलोगों के उपयोग के लिए एक ऐसा भी एलपीजी सिलेंडर है जिसकी कीमत 800 रुपये से कम है। आइए डिटेल जान लेते हैं।छोटू एलपीजी सिलेंडर दरअसल, छोटू एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 800 रुपये से कम हो गई है। पांच कि...