Rs.73.55 लाख की इस SUV को खरीदने की ऐसी मची लूट, लॉन्च से पहले ही इसकी सभी यूनिट बिक गईं
नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- जीप इंडिया के पोर्टफोलियो में एक से बढ़कर एक लग्जरी और प्रीमियम कार शामिल हैं। इसमें एक नाम रैंगलर भी है। अब इस ऑफरोडिंग SUV के हाथ एक शानदार कामयाबी लगी है। दरअसल, जीप रैंगलर रूबिकॉन व्हाइटकैप एडिशन को ग्राहकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। इतना ही नहीं, लॉन्च होने से पहली ही इसकी सारी यूनिट बिक गई हैं। कंपनी ने भारतीय बाजार के लिए सिर्फ 25 यूनिट ही रिजर्व रखी थीं। अब इस खास एडिशन की सभी यूनिट्स सोल्ड आउट हो चुकी हैं। इस लग्जरी और महंगी लाइफस्टाइल SUV का इतनी तेजी से बिकना इस बात को भी दिखाता है कि भारतीय ग्राहकों में लिमिटेड-प्रोडक्शन वाली गाड़ियों के लिए दिलचस्पी बढ़ रही है। खासकर जिनमें कैपेसिटी, अलग डिजाइन और कलेक्ट करने लायक वैल्यू दिखाई देती है। सिर्फ एक गाड़ी से कहीं ज्यादा, रैंगलर व्हाइटकैप एडिशन ने ग्राहक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.