नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार में जब ट्रेडिंग होगी तब आईडीबीआई बैंक के शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी। दरअसल,भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के नियंत्रण वाले आईडीबीआई बैंक ने अपने बिजनेस को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। बैंक ने बताया कि उसका मार्च 2026 को समाप्त चौथी तिमाही में लोन 16 प्रतिशत वृद्धि के साथ 2.53 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचा गया। एक साल पहले यह आंकड़ा 2.18 लाख करोड़ रुपये था। बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसकी कुल जमा राशि 12 प्रतिशत बढ़कर 3.46 लाख करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 3.1 लाख करोड़ रुपये थी। वहीं, बैंक का कुल कारोबार 14 प्रतिशत बढ़कर छह लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया।शेयर का हाल बैंक के शेयर की बात करें तो यह गुरुवार को 2.76% बढ़कर 69.52 रुपये पर रहा। ...