नई दिल्ली, मई 15 -- स्कोडा इंडिया की अप्रैल 2026 की मॉडल वाइज सेल्स का ब्रेकअप सामने आ गया है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 4 मॉडल ही बेच रही है। सेल्स लिस्ट में उसके लिए काइलक लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, सबसे ज्यादा बिकने के बाद भी कंपनी की इस एंट्री लेवल SUV को मासिक-दर-मासिक (MoM) और साल-दर-साल (YoY) के आधार पर इस कार को गिरावट का सामना करना पड़ा। साथ ही, कंपनी को भी डिग्रोथ का मुंह देखना पड़ा। खास बात ये है कि काइलक के पास कंपनी का लगभग 60% मार्केट शेयर रहा। बता दें कि इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.59 लाख रुपए है। चलिए अब एक बार सेल्स पर नजर डालते हैं। काइकल की अप्रैल 2026 में 4,089 यूनिट बिकीं। जबकि अप्रैल 2025 में इसकी 5,364 यूनिट बिकी थीं। इस तरह इसकी 1,275 यूनिट कम बिकीं और इसे 23.77% की डिग्रोथ मिली। वहीं, इसका मार्केट शेयर...