नई दिल्ली, मार्च 27 -- बाजार में बिकवाली के बीच कुछ पेनी कैटेगरी के शेयरों में तेजी आई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को हेल्थकेयर सर्विस सेक्टर की कंपनी सैगिलिटी के शेयर में करीब 2 पर्सेंट की तेजी आई और भाव 40.55 रुपये पर पहुंच गया। अहम बात है कि शेयर को लेकर एक्सपर्ट भी बुलिश हैं। आइए जान लेते हैं शेयर का टारगेट प्राइस।किस ब्रोकरेज का क्या है टारगेट प्राइस? अंतरराष्ट्रीय ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने सैगिलिटी के शेयर पर 'बाय' रेटिंग दी और 55 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। इसके अलावा, घरेलू ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल ने भी शेयर का टारगेट प्राइस 58 रुपये तय किया है। इसी तरह, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने शेयर के लिए टारगेट प्राइस 66 रुपये दिया है। यह भी पढ़ें- अल्ट्राटेक सीमेंट ने निपटाया बड़ा विवाद, प्रतिद्वंदी अडानी समूह को होगा फायद...