नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- BSE Limited share: शेयर बाजार में कई ऐसे स्टॉक हैं जिन्होंने कम समय में निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। खासतौर पर कोरोना के दौर में कुछ शेयरों ने चौंकाने वाला रिटर्न दिया। ऐसा ही एक शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का है। इस कंपनी के शेयर की कीमत पांच साल पहले Rs.65 से बढ़कर Rs.3330 हो गई। इस तरह, सिर्फ पांच साल में निवेशकों को 4900% से ज्यादा का रिटर्न मिला। अगर रकम के हिसाब से देखें तो साल 2021 में किया गया Rs.1 लाख का निवेश बढ़कर लगभग Rs.50 लाख के आसपास हो गया होगा।बीएसई को लेकर नया अपडेट बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को सेबी से BSE फोकस्ड IT इंडेक्स पर डेरिवेटिव्स कॉन्ट्रैक्ट लॉन्च करने की मंजूरी मिली है। यह डेरिवेटिव्स सेगमेंट में अपने उत्पादों की चेन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। BSE फोकस्ड IT इंडेक्स, इन्...