नई दिल्ली, जनवरी 26 -- Axis Bank Q3 Result: एक्सिस बैंक ने दिसंबर तिमाही (Q3FY26) के नतीजे जारी कर दिए हैं। बैंक की मुनाफे में सालाना आधार पर हल्की बढ़त देखने को मिली है। दिसंबर तिमाही में एक्सिस बैंक का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट करीब 3% बढ़कर Rs.6,489.57 करोड़ रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही में Rs.6,303.77 करोड़ था। हालांकि, तिमाही आधार पर देखें तो बैंक की कमाई में तेज सुधार देखने को मिला है। सितंबर तिमाही के मुकाबले मुनाफा 27% उछलकर आया है, जो बैंक के ऑपरेशनल प्रदर्शन में सुधार का संकेत देता है, भले ही फंडिंग कॉस्ट का दबाव बना रहा हो।क्या है डिटेल नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) पर ऊंचे ब्याज खर्च का असर दिखा। दिसंबर तिमाही में बैंक का इंटरेस्ट एक्सपेंस बढ़कर Rs.17,987.84 करोड़ हो गया, जो पिछले साल Rs.17,348.09 करोड़ था। इसी वजह से NIM यानी नेट इ...