नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- भारत के शेयर बाजार में एक बार फिर हलचल देखने को मिल रही है, जहां रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (RailTel Corporation of India) के शेयरों ने निवेशकों को चौंका दिया है। कंपनी के शेयर में करीब 12% की तेज उछाल देखने को मिली, जिसका मुख्य कारण हाल ही में मिले बड़े ऑर्डर्स हैं। बता दें कि हाल ही में रेलटेल (RailTel Corporation of India) कंपनी को Rs.608 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है। आइए जरा विस्तार से इसके ऑर्डर्स की डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- 78000 के पार सेंसेक्स, निवेशकों को 9 लाख करोड़ रुपये का फायदा, तूफानी तेजीऑर्डर्स की वजह से निवेशकों का भरोसा दरअसल, रेलटेल (RailTel) को कुल Rs.608 करोड़ से ज्यादा के 3 बड़े प्रोजेक्ट मिले हैं, जिनमें से Rs.564.54 करोड़ का ऑर्डर रेल विकास निगम लिमिटेड (Rail Vikas Nigam Limited -RVNL...