नई दिल्ली, अगस्त 1 -- भारतीय ग्राहकों के साथ-साथ विदेशी ग्राहकों के बीच भी मारुति सुजुकी की कारों को खूब पसंद किया जाता है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि साल 2026 की दूसरी तिमाही यानी अप्रैल से लेकर जून के बीच हुए कार एक्सपोर्ट में मारुति सुजुकी की पॉपुलर एसयूवी फ्रोंक्स ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। मारुति सुजुकी फ्रोंक्स (Maruti Suzuki Fronx) ने इस दौरान 3.17 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 23,803 यूनिट कारों का निर्यात किया। जबकि ठीक 1 साल पहले इसी दौरान यह आंकड़ा कुल 23,071 यूनिट था। यह जानते हैं इस दौरान 10 सबसे ज्यादा निर्यात की जाने वाली कारों के बारे में विस्तार से।तीसरे नंबर पर रही मारुति ई विटारा एक्सपोर्ट की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी जिम्नी रही। मारुति सुजुकी जिम्नी ने इस दौरान 46.45 पर्सेंट की सा...