नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- भारतीय ग्राहकों के बीच एसयूवी सेगमेंट की लगातार बढ़ती डिमांड ने सेडान कारों की पापुलैरिटी में कमी जरूर लाई है। आंकड़े भी इसकी गवाही देते हैं। हालांकि, इससे मारुति सुजुकी की पॉपुलर सेडान डिजायर को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। बता दें कि लगातार बीते कुछ सालों की तरह बीते महीने यानी मार्च, 2026 में भी यह देश की बेस्ट-सेलिंग सेडान कार रही। इसके अलावा, बीते महीने यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी रही। बीते महीने मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire) को कुल 21,224 नए खरीददार मिले। इस दौरान सालाना आधार पर डिजायर की बिक्री में 37.28 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। आइए जानते हैं मारुति डिजायर के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।बिल्कुल नया डिजाइन और लुक डिजाइन के मामले में मारुति ने इस बार बड़ा जोखिम लिया...