नई दिल्ली, मार्च 13 -- भारतीय बाजार के सेडान सेगमेंट में मारुति डिजायर नंबर-1 कार है। ये लॉन्च के बाद से 30 लाख यूनिट की सेल्स का सफर भी तय कर चुकी है। डिजायर के बाद दूसरी सबसे सफल सेडान ऑरा बनकर सामने आई है। दरअसल, इस कार ने बाजार में 3 लाख यूनिट का सफर तय कर लिया है। वहीं, फाइनेंशियल ईयर 2026 में सेडान सेगमेंट की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी है। फरवरी 2026 में ऑरा की फैक्ट्री से 6,733 यूनिट्स भेजी गईं, जो पिछले साल की इसी अवधि (YoY) के मुकाबले 40% ज़्यादा हैं। फरवरी 2025 में ये आंकड़ा 4,797 यूनिट्स का था। जनवरी 2020 में लॉन्च होने के बाद से भारतीय बाजार में इस एंट्री-लेवल सेडान की कुल बिक्री 302,365 यूनिट्स हो गई है। हुंडई मोटर इंडिया, जो देश की दूसरी सबसे बड़ी पैसेंजर व्हीकल एक्सपोर्टर है, उसने जनवरी 2026 के आखिर तक विदेशी बाजार...