नई दिल्ली, मई 13 -- Sagility india share: सैजिलिटी इंडिया लिमिटेड (Sagility India Ltd) ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 41.2% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह प्रॉफिट Rs.257.7 करोड़ रहा जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह Rs.182.5 करोड़ था। तिमाही नतीजे के बीच कंपनी के शेयर बुधवार को बिकवाली मोड में थे। सप्ताह के तीसरे दिन यह शेयर मामूली गिरावट के साथ 43.08 रुपये पर रहा। हालांकि, शेयर को लेकर एक्सपर्ट बुलिश हैं।कैसा रहा रेवेन्यू का हाल? मार्च तिमाही के दौरान सैजिलिटी इंडिया लिमिटेड का राजस्व पिछले वर्ष की इसी तिमाही के Rs.1,340 करोड़ से बढ़कर Rs.2,024.2 करोड़ हो गया, जिसमें साल-दर-साल 29% की वृद्धि हुई। वहीं, एबिटा पिछले वर्ष के Rs.373 करोड़ से बढ़कर Rs.484.5 करोड़ हो गया, जिसमें साल-...