नई दिल्ली, मई 13 -- Motorola Razr Fold Launched in India: मोटोरोला ने अपना नया प्रीमियम Foldable स्मार्टफोन Motorola Razr Fold लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह पहला Book-Style फोल्डेबल फोन है, जो सीधे Samsung Galaxy Z Fold सीरीज और दूसरे प्रीमियम फोल्डेबल फोन्स को टक्कर देने आया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी 6000mAh बैटरी, 5 कैमरा और 8.1 इंच की बड़ी फोल्डेबल डिस्प्ले है। Motorola का दावा है कि यह फोन लंबे समय तक बैटरी बैकअप देने के साथ-साथ शानदार कैमरा और फ्लैगशिप परफॉर्मेंस भी देगा। फोन Android 16 पर चलता है और कंपनी इसमें 7 साल तक Android और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है। इतना ही नहीं, फोन में 80W फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले भी मिलता है। Motorola Razr Fold की कीमत और उपलब्धता...