नई दिल्ली, जुलाई 29 -- Ardee Industries IPO: आईपीओ मार्केट में एक और कंपनी की एंट्री होने वाली है। इस कंपनी का नाम आरडी इंडस्ट्रीज लिमिटेड है। इस कंपनी का 426 करोड़ रुपये का आईपीओ पांच अगस्त को खुलने वाला है। वहीं, सात अगस्त को बंद हो जाएगा। बता दें कि बड़े (एंकर) निवेशक चार अगस्त को आईपीओ के लिए बोली लगा पाएंगे।क्या है प्राइस बैंड? इस कंपनी ने आईपीओ के लिए 50-53 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। ग्रे मार्केट प्रीमियम की बात करें तो investorgain.com की वेबसाइट पर Rs.7 है। अपर प्राइस बैंड के आधार पर इस आईपीओ की लिस्टिंग 60 रुपये के स्तर पर हो सकती है। बता दें कि ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी जीएमपी समय-समय पर बदलता रहता है। यह सिर्फ आईपीओ की लिस्टिंग का अनुमान होता है।आईपीओ डिटेल आरडी इंडस्ट्रीज लिमिटेड आईपीओ में 320 करोड़ रुपये तक ...