नई दिल्ली, अगस्त 3 -- टेलीकॉम इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी HFCL के शेयर में सोमवार को जोरदार उछाल आया। बीएसई पर यह 5% चढ़कर 203 रुपए के स्तर पर पहुंच गया। इस तेजी की वजह कंपनी को मिला एक बड़ा इंटरनेशनल ऑर्डर है, जिसकी कीमत करीब 522.73 करोड़ रुपए है। इस खबर ने निवेशकों का भरोसा और मजबूत किया और वो खरीदारी के लिए टूट पड़े। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि यह कॉन्ट्रैक्ट जनवरी 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा, हालांकि ऑर्डर देने वाली अंतरराष्ट्रीय कंपनी का नाम उसने सार्वजनिक नहीं किया है।पिछले 6 महीनों में 195% की छलांग HFCL के शेयर ने पिछले 6 महीने में छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। यह 195% तक चढ़ चुका है, जिससे विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) का भी ध्यान इस पर गया है। मार्च तिमाही में FIIs की हिस्सेदारी 7.1% थी, जो जून तिमाही में बढ़...