नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- चीनी के थोक भाव सरकार की सख्ती के बाद काफी नरम हुए, लेकिन रिटेल प्राइस में अभी बहुत अधिक नरमी देखने को नही मिल रही है। दिल्ली से गुवाहाटी तक जहां मंडी में चीनी सस्ती हुई है, वहीं खुदरा बाजार में पिछले दो दिन से भाव स्थिर हैं। चीनीमंडी के मुताबिक मुंबई में 22 अगस्त को 1 क्विंटल चीनी का भाव 6750 रुपये था और अब ये 5200 रुपये पर आ गए हैं। दिल्ली में ऑल टाइम हाई 6600 से 2 सितंबर को चीनी के दाम 5700 रुपये क्विंटल ही रह गए। इसी तरह कानपुर में थोक चीनी के लेटेस्ट भाव 5650 रुपये, रायपुर, रांची और कोलकाता में 5400 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गया है। गुवाहटी में 5450 रुपये है तो हैदराबाद में 5300 और चेन्नई में 5900 रुपये क्विंटल। इन रेट्स में जीएसटी जुड़ा हुआ है। यह भी पढ़ें- मंडी में आलू Rs.2, प्याज Rs.20 और टमाटर बिक रहा Rs.10...