नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- Chhotu LPG Cylinder Prices Hike: देश में LPG सिलेंडर की कीमतों को लेकर एक बार फिर आम लोगों को झटका लगा है। 1 अप्रैल से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने छोटे यानी 5 किलो वाले LPG सिलेंडर (जिन्हें आमतौर पर 'छोटू' सिलेंडर कहा जाता है) की कीमत में 51 रुपये की बढ़ोतरी की है। बता दें कि आज 1 अप्रैल से 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी करीब 195.50 रुपये तक बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद कई शहरों में 19 किलो सिलेंडर की कीमत 2000 रुपये के पार पहुंच गई है।छोटू सिलेंडर की खासियत 5 किलो वाला छोटू सिलेंडर खास तौर पर उन लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है, जिन्हें तुरंत गैस की जरूरत होती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे बिना लंबी बुकिंग प्रक्रिया या एड्रेस प्रूफ के भी खरीदा जा सकता है। पहले इसकी कीमत करीब 649 रुपये थी, लेकिन अब बढ...