नई दिल्ली, मई 28 -- मल्टीबैगर स्मॉल-कैप स्टॉक टाइगर लॉजिस्टिक्स के शेयर पर शुक्रवार, 28 मई को निवेशकों की नजर रहेगी। क्योंकि, कंपनी ने बुधवार को 31 मार्च, 2026 को समाप्त तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए। शेयर पिछले सेशन में एनएसई पर 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 35.91 रुपये पर बंद हुआ। टाइगर लॉजिस्टिक्स का मार्च 2026 तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 65.53 प्रतिशत गिरकर 2.22 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 6.44 करोड़ रुपये था। मुनाफे में गिरावट का मुख्य कारण बढ़ते खर्च रहे। हालांकि, परिचालन से आय यानी रेवेन्यू में 41.96 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी हुई और यह 162.54 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 114.50 करोड़ रुपये थी। यह भी पढ़ें- आज शेयर बाजार और बैंक बंद, बकरीद के कारण ट्रेडिंग पर ब्रे...