नई दिल्ली, जून 16 -- ऑनलाइन शॉपिंग और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स ने लोगों की जिंदगी काफी आसान बना दी है। अब कुछ ही मिनटों में किराने के सामान से लेकर महंगे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स तक घर पहुंच जाते हैं। लेकिन हाल ही में सामने आया एक मामला लोगों को परेशान कर रहा है। मशहूर कॉमेडियन Vir Das ने दावा किया है कि उन्होंने Zepto से करीब 50,000 रुपए की Apple Watch ऑर्डर की थी, लेकिन डिलीवरी में उन्हें एक नकली घड़ी मिली। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए इसे Full Scam तक बता दिया। यह मामला सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने ऑनलाइन महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने की सुरक्षा पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। ये है पूरा मामला Vir Das के अनुसार उन्हें एक शूट के लिए तुरंत Apple Watch की जरूरत थी। इसी वजह से उन्होंने क्विक कॉमर्...