नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- मारुति सुजुकी की फाइनेंशियल ईयर 2026 की रिपोर्ट में इस बार एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। दरअसल, उसकी सबसे पॉपुलर हैचबैक वैगनआर की सेल्स में बड़ी गिरावट देखने को मिली। ये कंपनी के पोर्टफोलियो में पहली पोजीशन से चौथी पोजीशन पर पहुंच गई। वहीं, हैचबैक सेगमेंट में भी ये दूसरी पोजीशन पर पहुंच गई। कंपनी के लिए FY26 में हैचबैक सेगमेंट को टॉप करने का काम स्विफ्ट ने किया। बता दें कि कंपनी के पोर्टफोलियो में स्विफ्ट के अलावा वैगनआर, बलेनो, ऑल्टो, इग्निस, एस प्रेसो और सेलेरियो शामिल हैं। कंपनी के लिए स्विफ्ट और बलेनो ही दो मात्र ऐसी हैचबैक रहीं जिन्हें साल-दर-साल के आधार पर 3% की ग्रोथ मिली। चलिए अब इनकी सेल्स पर नजर डालते हैं। मारुति की हैचबैक सेगमेंट की फाइनेंशियल ईयर 2026 सेल्स की बात करें तो स्विफ्ट की FY2026 में कुल 1,85,3...